ADES एवं श्री अर्जुन भाई प्राइवेट ITI में गांधी जयंती का आयोजन |अमरावती देवी एजुकेशनल सोसाइटी (ADES) एवं उसकी इकाई श्री अर्जुन भाई प्राइवेट ITI में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विशेष संवाद आयोजित किया गया। अभिषेक सर एवं पल्लवी मैम ने विद्यार्थियों को गांधी जी के जीवन, संघर्ष, विचारों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके जीवन से मिलने वाली सीख पर चर्चा की।
विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं में नीलू जी, सेंटर मैनेजर, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
गांधी जी का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, सत्य और निरंतर प्रयास से परिवर्तन संभव है।
